ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, बढ़ती महंगाई पर किया प्रदर्शन

प्रांजल झा….

कांकेर। ब्लाक कांग्रेस कांकेर ग्रामीण के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गोतपुर में वृक्षा रोपण का कार्यक्रम का आयोजन फलदार, छायादार पौधे का रोपण किया गया इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रोमनाथ जैन के द्वारा ग्रामीणों से अपील करते हुए अपने मकान, बाड़ी खेत में एक-एक पौधे रोपित किये जाने के साथ साथ उसके देखभाल करने संबंधी अपील की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होकर आयोजन को सफल बनाये।

छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई के मुद्दे पर ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण के द्वारा गोतपुर में केन्द्र सरकार के विरूद्ध बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार अन्य ग्रामों में भी कांग्रेस संगठन के द्वारा महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस प्रवक्ता महेन्द्र यादव, सरपंच रिकेश्वर नेताम, ग्राम पटेल पवार सिंह शोरी, जयसिंग, शैैलेश देवांगन, रोहित नेताम, गंगाधर नेताम, बलदू साहू सहित अन्य ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *