भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम के नेतृत्व मे विश्व पर्यावरण दिवस पर कोराना वारियर्स व शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने कन्या उमा विघालय भिलाई 3 मे फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण के सुरक्षा की शपथ लिया। इस अवसर पर पौधे की सुरक्षा हेतु टी गार्ड की व्यवस्था भी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा किया गया। कोविड टीकाकरण कराने आऐ हितग्राहियों ने भी शपथ मे शामिल होकर कहा कि सांसो के लिए शुध्द आक्सीजन के लिए वृक्षारोपण जरूरी है कोविड मे आक्सीजन का मह्त्व समझ आया है। इसलिए प्रत्येक अपने स्तर पर एक पौधा जरूर लगाए। इस अवसर पर भिलाई 3 कन्या शाला के प्राचार्य टी एस सिन्हा , स्कूल समन्वयक खिलेश वर्मा जितेन्द्र मढरिया, संगीता वर्मा,गीता चतुर्वेदी, मन्नू लाल, सुनील कश्यप ,मुरली मनोहर वर्मा,श्रीमती पी स्वामी, श्रीमती उषा वर्मा , हेमलता गीते ,हर्षा मानिकपूरी, हेमलता निर्मलकर, कोरोना कोविड डयूटी समस्त ए एन एम उपस्थित रहे ।
कोरोना संक्रमण में लोगो को समझ आया सांसो के लिए शुध्द आक्सीजन के लिए वृक्षारोपण जरूरी है
