छुरा। बढ़ते पेट्रोल-डीजल और खाद्य सामग्री के दामों को लेकर कांग्रेस आज केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आज सुबह अपने अपने घरों के बाहर प्रदर्शन किया।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कांग्रेसी अपने-अपने घरों के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही कई अन्य सामानों की बढ़ती कीमतों के कारणआम आदमी की कमर तोड़ दिया है।मंहगाई के विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकता अपने अपने घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार दिनों दिन महंगाई के बोझ डाल रही है।
