? संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर विकासखंड के ग्राम अमलीपदर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के रक्षा हेतु जागरुकता का संदेश देते हुए शिक्षक एवं मितानिनों के दल नें प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अमलीपदर के स्कूल प्रांगण मे पौधारोपण किया!
तथा स्कूल मे हो रहे सुखा राशन वितरण का निगरानी भी किया!
इस मौके पर कार्यक्रम में शिक्षकगण स्वास्थ्य कार्यकर्ता,मितानिनों के साथ-साथ स्वीपरों नें बढ़चढकर हिस्सा लिया!जिसमें प्रमुखरुप से शिक्षक देवशरण राम साहू,संकुल समन्वयक श्री भागीरथी नागेश, उमेश श्रीवास,श्याम सुंदर सोनवानी, मितानिन् प्रशिक्षक श्रीमती पिंकी सिन्हा,श्रीमती हिरौन्दी सोनवानी, श्रीमती संध्या ठाकुर,श्रीमती पुष्पा सिन्हा,श्रीमती जमुना यादव, श्रीमती संगीता यादव,श्रीमती ललिता यादव, उषा लहरे,कुंती साहू अरविंद सिन्हा लाल सिन्ह नागेश,खिरसिंग बघेल आदि उपस्थित थे!

