छह साल पहले जहाँ जिस जगह पर एक पेड़ नही था, अब वहां पर चारों तरफ दिखती है हरियाली

पाटन। विकासखण्ड पाटन के सबसे बड़े ग्राम सेलूद में 6 साल पहले दो लोगो के द्वारा अपने जन्म दिन पर पौधरोपण कर व्हाट्सएप ग्रुप में लोगो से जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य अवसर पर एक पेड़ लगाने की अपील कर लोगो को पेड़ लगाने प्रेरित करने का एक छोटा सा प्रयास से धान खरीदी केंद्र सेलूद में आज 400 से अधिक पौधे पेड़ बन चुके है।

धान खरीदी केंद्र सेलूद में पत्रिका के पत्रकार किशन हिरवानी ने अपने और अपने पुत्र स्वर्णीम एवं हरिभूमि के पत्रकार बलराम वर्मा द्वारा अपने जन्मदिन पर उक्त स्थल में पौधरोपण कर पेड़ को बचाने नियमित पानी डालना शुरू किया और खबरनामा पाटन विधानसभा ग्रुप में जुड़े लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिये लोगो से पेड़ लगाने की अपील किया गया। दो लोगो द्वारा शुरू की गई इस मुहम की शुरुवात देखते ही देखते
इतना आगे बढ़ा कि आज उक्त स्थल पर चार सौ से अधिक पौधे का रोपण हो चुका है । लोग यहां पर चालीस से पचास किलोमीटर दूर से भी इस स्थान पर आकर पौधे लगाना शुरू किए।

(पांच साल पहले पेड़ लगाते हुए खबरनामा ग्रुप के सदस्यगण)

शुरुवात में कई लोगो ने की आलोचना

खबरनामा पाटन विधानसभा ग्रुप द्वारा इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिये सोशल मीडिया में प्रचार किये जाने पर कई लोगों द्वारा स्थल पर पेड़ लगाए जाने पर काफी आलोचना भी किया गया। लेकिन इस मुहिम को आगे बनाये रखने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा एवं सेलूद सोसायटी के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने सहयोग प्रदान किया। तत्कालीन जनपद अध्यक्ष हर्षा लोकमनी चन्द्राकर द्वारा पानी टंकी के लिये राशि स्वीकृति दी गई। जिसके बाद पेड़ो में ड्रिप लगाकर सिंचाई किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल ने भी एक साथ 150 से अधिक पेड़ पाटन क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में लगाये। पौधरोपन की शुरुवात के बाद व्हाट्सअप ग्रुप में वायरल होने के बाद धीरे धीरे लोग जुड़ते गए और अपने जन्मदिन और मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण कर लोगो को एक देते गए कि आने वाला कल के लिये पर्यावरण को संरक्षित करने कम से कम एक पेड़ लगा पर्यावरण संरक्षण में जुड़े।

खबरनामा पाटन विधानसभा ग्रुप के दो सदस्यों द्वारा धान खरीदी केंद्र सेलूद के स्थल पर जन्म दिन के अवसर पर पौधा लगाने का अभियान पांच साल पहले 2015 में शुरू किया गया एक छोटा सा प्रयास अब महाअभियान के रूप में चर्चित हो गया है। इस अभियान से प्रेरणा लेकर कई शोसल मीडिया ग्रुप के सदस्य व स्कूल के बच्चे व शिक्षक भी अपने अपने जन्मदिन में पौधारोपण कर रहे है। धान खरीदी केंद्र के तार घेरे के चारों किनारों पर अब तक लगभग 400 से अधिक पौधे लगाए जा चुके है। जो अब पेड़ बन रहे है।

पौधरोपन की शुरुवात में जब यहां पर पौधों को पानी की सुविधा नही थी तब ग्रुप के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन पास के बोरिंग से बाल्टी से पानी दिया जाता था। कुछ दिनों बाद ग्राम पंचायत सेलूद के सरपच खेमलाल साहू द्वारा बोरिंग में नल लगाया गया । पेड़ो की सुरक्षा के लिये पाटन में एसडीएम रही सौम्या चौरसिया, व्यवसायी बल्लू राय, अजय राजपुत, ने जाली तार के लिये राशि प्रदान किया। अब इस स्थान में सेलूद सोसायटी द्वारा चारों तरफ जाली तार से घेरा किया गया। साथ ही लोगो की बैठने की व्यवस्था की गई है।

खूबचंद बघेल राज्य अलंकरण से सम्मानित अचानकपुर के युवा कृषक रोहित साहू द्वारा समय समय पर किटनाशक दवाई का छिड़काव कर पौधों को सुरक्षित करने में मदद किया। साथ ही ग्रुप के साथियों द्वारा इस भीषण गर्मी में चिड़ियों के लिये भी चारा व् पानी की ब्यवस्था भी किया गया था ।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्कोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में जो किया उसे भुलाया नही जा सकता।उन्होंने कालेज में पढ़ने वाले 3000 छात्र छात्राओं व् 70 स्टाप को एक साथ शपथ दिलाई की अपने अपने जन्म दिन के अवसर पर एक पौधा जरूर लगाये। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बकायदा उन्होंने खबरनामा ग्रुप पाटन विधानसभा की प्रेरणा से यह कार्य किया जाना बताया गया।इस अभियान को दुर्ग जिले में उतई न्यूज परिवार, रिसाली भिलाई में मयारू संगवारी ग्रुप, भिलाई के रिसाली सेक्टर में निर्मल महिला सयुक्त समिति , माँ कल्याणी शितला मंदिर मरोदा टैंक भिलाई ने भी सतत ढंग आगे बढ़ा रहे है। साथ ही पाटन अंडा जामगांव आर बेल्हारी किकिरमेटा में भी ग्रुप के साथीयो ने वहां जाकर पौधा रोपण कर पौधा रोपण के अभियान को आगे बढ़ा रहे है। ग्रुप के सदस्य जवाहर वर्मा, शंभु बंछोर,बलराम यादव,सुरेंद्र शर्मा,किशन हिरवानी, बलराम वर्मा, संतोष वर्मा,तारेंद्र बंछोर,चंद्रिका बंजारे,रमेश देवांगन सहित अन्य लोगो द्वारा पेड़ को सुरक्षित किये जाने नियमित देखभाल किया जाता रहा है जो आज भी जारी है।

ग्रुप द्वारा लोगो को पेड़ भी उपलब्ध करवाया जाता था

खबरनामा ग्रुप द्वारा पेड़ लगाने की अभियान की शुरुवात के बाद काफी दूर से भी लोग इस स्थान पर अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने आते थे। उन लोगो को ग्रुप के सदस्य डॉ बीएल वर्मा द्वारा पेड़ उपलब्ध करवाया जाता था। सांसद विजय बघेल द्वारा भी उक्त स्थल पर आकर पौधरोपन किया जा चुका है। इस स्थान पर पाटन अंचल कई लोगो के द्वारा पेड़ लगाया जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर भी प्रति वर्ष यहां पर पौधरोपन किया जाता है। साथ ही ग्रुप के सदस्यों द्वारा महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर भी पौधरोपन कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *