शासकीय विभागों के उच्च अधिकारी डिजिटल पत्रकारों के साथ भेदभाव करना बंद करे – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज पाण्डेय राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने पत्रकारों के हित में बयान जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा समाचार पत्रों के पत्रकारों वकीलों और अन्य लोगों को फ्रंटलाईन वर्कर की श्रेणी में शामिल कर उन्हें प्राथमिक सुविधाएं देने का आदेश जारी किया किन्तु शासकीय विभागों के अधिकारी इन पत्रकारों के साथ भेदभाव कर रहे हैं जो निंदनीय है कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला ने पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार व पक्षपात करने वाले शासकीय अधिकारीयों से कहा है कि केंद्र सरकार ने भी डिजिटल पत्रकारों को मानवीय सुविधा देने की घोषणा की है किन्तु खेद का विषय यह है कि डिजिटल पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटना निंदनीय है। छत्तीसगढ़ शासन पत्रकारों को फ्रंटलाईन वर्कर की सूची में शामिल किया है किन्तु इन पत्रकारों को टोल प्लाजा के बैरियरो में आने जाने की सुविधा निशुल्क न देकर उन्हें अपमानित कर शुल्क वसूला जा रहा है । प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा ने बयान मे कहा पत्रकार कोई छोटा या बड़ा नहीं होता आज जितना नाम अखबार छापने वाले पत्रकारों का होता है उसी तरह डिजिटल पत्रकारों का भी नाम होता है। वर्मा ने कहा है कि डिजिटल पत्रकार भी अपनी जान की परवाह न कर कोरोना काल में निरंतर खबरे एकत्रित कर जनता को जागरूक कर रहे हैं यह पत्रकार रोजाना रायपुर राजधानी आने जाने में अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं किन्तु बैरियर वाले दुर्व्यवहार कर उनसे दबाव पूर्वक टैक्स वसूली कर रहे हैं । समाचार पत्रों के पत्रकार व डिजिटल पत्रों के पत्रकार एवं उनके कर्मचारी कोरोना काल में भी अनेक प्रकार से संघर्ष करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण बड़ी मुश्किल से कर पा रहे हैं समाज राष्ट्र निर्माण में लगे हुए हैं । कई ऐसे समाचार पत्रों के पत्रकार हैं जिनको नाम मात्र का वेतन मिलता है इनके साथ दुर्व्यवहार करना असोभनीय है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री से मांग करती है कि डिजिटल पत्रकारों को व उनके परिवारों को चिकित्सा व्यवस्था सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ जांच निशुल्क किया जावे साथ हि सारे टोल प्लाजा के बैरियरो में निशुल्क आने जाने की सुविधा दिया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *