पाटन। जामगांव आर- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कुम्हली में हुए धान चोरी व किसानों के जांच के व, न्यायिक जांच कराने के समर्थन में कहा कि- हाल ही में अभी कुम्हली सोसाइटी में चोरी के मामले सामने आए हैं जिसमें रानीतराई थाना ने तीन आरोपियों को समय रहते अपने हिरासत में लिया तथा आरोपियों के आरोप सिद्ध होने पर रिमांड पर जेल भेजने का भी कार्य किया गया है, जो कि पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही व और सही किया गया है l
किंतु बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण लगताः है कि, चोरों को श्रेय देने के चक्कर में सांसद विजय बघेल जी स्तर हीन राजनीति के परिचायक बन चुके हैं, ऐसा घटना पहली बार नहीं इससे पहले शराब के मामले में भी विजय बघेल जी ने आरोपी क्षेत्र के एक कथित भाजपा नेता लोकमनी चंद्राकर जिन्होने 91 दिन का सजा व्याप्त किया था, उसके के लिए 5 दिन तक आमरण अनशन किए और हाल ही में अब धान चोरों को श्रेय देने का कार्य कर रहे है जो कि अशोभनीय है ?
ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर अध्यक्ष श्री ठाकुर ने आगे कहा कि- आखिरकार सांसद विजय बघेल जी सेवा सहकारी समिति में बेचें गए क्षेत्र के किसानों भाईयों के धान को चोरी करने वाले को समर्थन क्यों दे रहे है, वह भी जब रात को 10:00 बजे पिकअप मे चोरी करके ले जाया जा रहा था, जब जांच हुआ तो स्टॉक मेंटेन है और 182 बोरा अत्यधिक निकला इसका तात्पर्य है कि बाकी सोसाइटी में 40 किलो 100 ग्राम धान की खरीदी होती है, लेकिन एक मात्र कुम्हली सोसाइटी है जहां 42 किलो 200 ग्राम कांटे पर तोल कर लिया जाता है,
यहां समिति प्रबंधक से लेकर के ठेकेदार ऑपरेटर सहित सभी कर्मचारी एक घर से ही आते हैं और अपना मनमानी रवैया चलाते हैं, टोकन के समय में भी किसानों को लिए नियम होते हैं, और इन लोग को कोई नियम की जरूरत नहीं पड़ती सीधा घर से धान को बोरा में भर करके स्टॉक में डाला जाता है अगर धान की चोरी नहीं हुई तो आरोपी अपने बयान में झारण बाहरण के धान क ले जा रहे हैं ऐसे स्टेटमेंट देने का क्या तात्पर्य है ?
श्री ठाकुर ने आगे कहा- वही जँहा FCI का कहना है कि झारण बहारण का धान तक को भी रात को बेचेने का अधिकार, ठेकेदार और चैकीदार को नही है। इससे सिद्ध होता है कि चोरी किया हुआ धान सोसाइटी से निकाला गया है, और रात को 10:00 बजे इसे ठिकाने लगाने क काम अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हो रहा था और यह आज से ही नहीं और हो सकता है पहले ऐसा कार्य किया गया हो।
क्योंकि आज चोर को अध्यक्ष स्वयं समर्थन दे रहे है जब वह रंगे हाथ पकड़ा गया तब फिर तो किसान के साथ न्याय कहा हुआ इस मामले में सोसायटी अध्यक्ष को FIR करना था और किसान के साथ खड़ा होना था, क्योंकि धान तो रात को गाड़ी में चोरी हुआ है। किन्तु यह नही हुआ, समिति अध्यक्ष सहित अन्य सब लोग यह मामले को दबाने को भरसक कोशिश कर रहे हैं और लीपापोती कराने ने मस्त है, यह जो घटना क्रम हुआ है, उसके बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल का बयान चोरो को बचाने के लिए आया है, वह घोर निंदनीय है इसको लेकर क्षेत्र के लोगो मे व, सोसायटी में धान बेचने वाले किसान भाइयों में रोष व्यापत है..!!
