कांकेर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश मे सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया जा रहा है । भाजपा कांकेर शहर व ग्रामीण मण्डल द्वारा सभी शक्ति केंद्रों के 2-2 मतदान केंद्रों में सेवा कार्यक्रम चलाया गया । कांकेर ग्रामीण मण्डल के बूथ नन्दनमारा में कार्यक्रम अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी पहुंचे व ग्रामवासियों को मास्क व सेनिटाइजर का वितरण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया । तत्पश्चात सांसद मोहन मण्डावी ग्राम अर्जुनी में कोविड 19 से संक्रमित परिवार एवं बुजुर्गो को सुखा राशन व मास्क सेनिटाइजर का वितरण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिए।
दोनों गावँ में लोगो को सम्बोधित करते हुए श्री मण्डावी ने कहा कि 2014 में देश मे मोदी सरकार आने के बाद से देश मे अभूतपूर्व प्रदर्शन हुए है । सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकल्याणकारी कई फैसले लिये । गरीबो के खाते खोले गए, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबो को पक्का मकान दिया गया । लोगो की मूलभूत जरूरतो में शामिल घर-घर शौचालय का निर्माण किया गया । गरीब महिलाओ को धुंए से आजादी देने के लिये मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिया गया ।
श्री मण्डावी ने कहा कि देश की निर्धन जनता को अच्छे स्वास्थ्य सुविधा के संकल्प को पूरा करने आयुष्मान योजना लाया गया जिसमें गरीब परिवारों को इलाज के लिये प्रतिवर्ष 5 लाख रु तक आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिलेगा । ऐसे ही कई अन्य योजनाएं है जिनको गिनने बैठे तो घण्टो लग जायेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो और सफल 7 वर्ष से प्रभावित होकर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी महाबीर सरोज, मनराखन कोसरिया व ग्रामीण इंद्रा राम जैन, रजनीश जैन, सियाराम जैन, विकास कोसरिया, संतु कोसरिया, विमल निर्मलकर, संदीप कोसरिया, हरीश जैन, श्रीराम जैन, ओमप्रकाश जैन सहित दस लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
दोनों बूथों में कार्यक्रम पश्चात सांसद मण्डावी भाजपा कार्यलय कमल सदन पहुंचे जहां उन्होंने शहर के पत्रकारों को भाप मशीन व सेनिटीजर का वितरण किया । श्री मण्डावी ने पत्रकारों को कोरोना महामारी के इस संकट में अग्र पंक्ति का कार्यकर्ता मान उनका सम्मान किया । उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में जिस प्रकार स्वास्थ्य अमला फ्रंट में लड़ रहा है वैसे ही पत्रकार बन्धु इस गम्भीर संकट में भी अपने जान जोखिम में डाल कर लोगो तक समाचार व सूचनाएं पहुंचा रहे है ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल,
महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, डॉ देवेन्द्र कुमार साहू, आशा राम नेताम,नारायण पोटाई,विजय साहू,गिरधर यादव,दीपांशु जैन, मीरा सलाम,तारिणी ठाकुर,पुष्पा मंडावी शंकर जैन,रूपेश्वर सिंह ठाकुर,राजेश जैन,कृष्णा राम जैन,गोकुल राम, महावीर सिंह सरोज,इंद्रा राम जैन,रजनीश जैन,सियाराम जैन,विकाश कोसरिया,संतु कोसरिया,विमल निर्मलकर, संदीप कोसरिया,हरीश जैन सहित ग्रामीण एव पत्रकार साथी उपस्थित थे।
