प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष के शासनकाल में देश की आधारभूत संरचना में तेज विकास और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढा: प्रीतम सिन्हा

  • सेवा ही संगठन के तहत सामग्री वितरण किया गया…

News24carate, गरियाबंद(लोकेश्वर सिन्हा)। वैश्विक महामारी कोरोना संकट के मद्देनजर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार की सातवीं वर्षगांठ एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी मानवता की सेवा में जुटकर जनता की सेवा कर रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल पांडुका के ग्राम केंद्र पांडुका, पोड़ और बोड़राबांधा में जरूरत मंदों को सूखा अनाज, मास्क और सेनेट्राइजर प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम पांडुका और पोंड़ के प्रभारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरटीआई प्रकोष्ठ भाजपा प्रीतम सिन्हा, पूर्व महामंत्री नागेंद्र साहू बोड़राबांधा के प्रभारी मंडल महामंत्री किशन कण्डरा, सहप्रभारी पांडुका श्रीमती स्निग्धता शर्मा, विरेन्द्र साहु, ओमप्रकाश बागे, सहप्रभारी लोमश ध्रुव, घनश्याम ध्रुव सरपंच कुकदा, गुलाब यादव, गौतम शर्मा, लक्ष्मण साहु और सुरेन्द्र साहु उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *