पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन में लगातार भारी भरकम बिजली बिल आने से आम नागरिक परेशान है। संकट के इस दौर में लोगो का गुजारा मुश्किल से चल रहा है। उसमें से भारी भरकम बिजली बिल नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है। पाटन विधानसभा क्षेत्र में भारी बिजली बिल आने की शिकायत लगातार मिल रही है।
विगत दिनों दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल पाटन विधानसभा के झीट ,जमराव और पाटन के दौरे में गए हुए थे। जहां आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर भारी भरकम बिजली बिल आने की शिकायत की है। भारी भरकम बिजली बिल आने से हो रही समस्या से अवगत भी कराया।
दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने इस पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र में इस प्रकार का बिजली बिल आना चिंतनीय है जबकी मुख्यमंत्री के पास ऊर्जा विभाग की भी जिम्मेदारी है । कांग्रेस ने बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था अब तो बिल देख के ऐसा लग रहा है बिजली बिल हाफ नहीं बिजली बिल फूल से भी ज्यादा करने का वादा था। पाटन क्षेत्र के कई गॉव में 2 हजार रुपया से लेकर 15 हजार तक का बिजली बिल आया हुआ है। यहां तक कि जिसका एकल बत्ती है उनका भी बिजली बिल 1200 रुपए से भी अधिक आया है। पाटन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गॉवो में भारी बिजली बिल आने की सूचना लगातार मिल रही है। भारी भरकम बिजली बिल भेजना बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही को प्रदर्शित करता है।
सांसद बघेल ने आगे कहा कि पूरा प्रदेश कोरोना महामारी और लॉकडाउन से जूझ रहा है, लेकिन पाटन बिजली विभाग के द्वारा मनमर्जी करते हुए भारी भरकम बिजली बिल ग्रामीणों को थमा रहें है। भारी बिजली बिल भेजने का मतलब यही है कि बिजली विभाग द्वारा रीडिंग नहीं लिया जा रहा है और जो मन में आ रहे है वो भर के भेज दे रहे है। बिजली विभाग द्वारा की जा रही ऐसी लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है। बिजली विभाग द्वारा भारी भरकम बिजली बिल के पीछे की वजह को समझते हुए बिजली बिल कम करना चाहिए नहीं तो आगे हमारे द्वारा बिजली ऑफिस पहुंचकर घेराव की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जाएगी।
