रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उतई मंडल के भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ के द्वारा नगर पंचायत उतई के इंदिरा नगर चौक में, ग्राम पंचायत खोपली, ग्राम पंचायत पुरई एवं उमरपोटी में एनडीए की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक सात वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत मास्क वितरण किया गया। लोगो को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया गया। गांव के गली मोहल्ले एवं अपने अपने घरों को साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, भाजपा उतई मण्डल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, देवेन्द्र राजपूत,पार्षद योगेश ठाकुर सोनू राजपूत लक्ष्मी नारायण साहू नरेंद्र साहू चंदू देवांगन रूपेश पारख सुखित यादव, छबिलाल साहू, भास्कर राजपूत, राजू साहू, घुरउ चन्द्राकर, प्रेम मानिकपुरी, अनिल देशलहरे, योगेश टण्डन, लाकेश साहू, आदि सेवा ही संगठन कार्यक्रम में उपस्थित थे।

