रिपोर्ट:-अशोक अग्रवाल
दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लाक के अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला एव प्रोन्नत प्राथमिक शाला में कोरोना की वजह से मध्यान भोजन बंद कर सुखा राशन वितरण किया जा रहा था जिसमें बच्चे लोगों को खराब दाल एवं सोयाबीन खराब बड़ी दिया जा रहा था, पालकों ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों से की शिकायत मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने इसकी जांच की दाल एवम बड़ी खराब पाई गई जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण राशन वितरण की समझाइश दी गई उसके बाद दाल एवम बड़ी को बदला गया
सरपंच उपसरपंच पंचों ने स्कूल परिसर पहुंचा और सही गुणवत्ता में चावल दाल और सोयाबीन की बड़ी को सही मात्रा में देने की बाद कही चावल वितरण में सुधार नही होने पर मध्यान भोजन चलाने वालों पर होगा कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
शासकीय मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल प्रोन्नत प्राथमिक स्कूल तीनों का राशन वितरण एक जगह किया जा रहा था। मौके पर सरपंच दिलीप कुमार साहू, उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू, पंच वीरेंद्र साहू, भुत पूर्व सरपंच बैशाखू राम साहू, केजू राम साहू, पंच प्रवीण कुमार यदु, सांसद प्रतिनिधि जसलोक साहू, विधयाक प्रतिनिधि युगकिशोर साहू, महेश साहू, पूर्णिमा साहू, हमेश्वरी यादव, देवबरत साहू आदि उपस्थित थे
