मुख्यमंत्री के क्षेत्र में मासूम बच्ची भी असुरक्षित : खिलेश मारकंडे

पाटन। विकास खण्ड पाटन के एक एक गाँव मे 09 वर्षीय सतनामी समाज की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के क्षेत्र पाटन में महिलाओ और बच्चो के लिए असुरक्षित बताया उन्होंने कहा कि पाटन मुख्यमंत्री जी का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद अपराधिक गढ़ बनता जा रहा है । जहां बहन बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में सतनामी समाज की बेटी एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसा संगीन अपराध होना प्रदेश के साथ-साथ पाटन के कानून व्यवस्था को दर्शाता है मुख्यमंत्री जी ने शराब का वादा तोड़ कर प्रदेश भर में शराब घर घर पहुंचाने की व्यवस्था की है। जो अपराध का सबसे बड़ा कारण बनते जा रहा है । आज पाटन क्षेत्र के अधिकतर युवा शराब की लत के चपेट में है। जिसके जिम्मेदार प्रदेश के भुपेश सरकार है पाटन जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे ने पाटन क्षेत्र में 9 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कठोर दंड देने का मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *