अमित पाण्डेय के आकस्मिक निधन से अंचल मे शोक की लहर

? गरियाबंद से विक्रम कुमार नागेश

गरीयाबंद जिले के ग्राम पंचायत अमलीपदर के निवासी एवं देश के प्रसिद्ध चैनल ibc-4 रायपुर छत्तीसगढ़ के रीजनल मैनेजर श्री अमित पाण्डेय जी का आकस्मिक निधन हो जाने से अंचल मे शोक की लहर है।अमित पाण्डेय बहुत ही सरल सहज एवं प्रतिभाशाली कलमकार व्यक्तित्व के धनी थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।रायपुर में ईलाज के दरम्यान उनका आकस्मिक निधन हो गया।अपने पीछे एक भरा पुरा हँसता खेलता परिवार छोड़ गए।उनका इस तरह असमय ही चले जाने से अंचल में मातम् छा गया है।उनके निधन से मीडिया जगत मे गहरा दुःख पहुंचा है।श्री पाण्डेय को अंचल के पत्रकार संघ सहित राजनीतिक धार्मिक,साहित्यिक,एवं व्यापारिक संगठनों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धाजली अर्पित किया है।तथा ईश्वर से कामना किया है कि इस दुःख को सहने उनके परिवार को संबल प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *