आईएसबीएम विश्वविद्यालय द्वारा कोविड-19 का समाधान, जनजागरूकता और टीकाकरण पर एकदिवसीय कार्यक्रम 29 मई को

छुरा। आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला द्वारा 29 मई,शनिवार को कोविड-19 का समाधान, जनजागरूकता और टीकाकरण विषय पर एकदिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम रखा गया है।कार्यक्रम के संयोजक डॉ.भूपेन्द्र कुमार साहू, छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष कला एवं मानविकी संकाय ने बताया कि संम्पूर्ण विश्व पिछले एक साल से कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है। स्वास्थ्य विभाग दिनरात लोगों की सेवा में लगा है, लॉकडाऊन का कडाई से पालन कराया जा रहा है।फिर भी कोरोना की दूसरी लहर ने विशेष कर हमारे देश को हिला कर रख दिया है। वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम से बहुत कम समय में वैक्सीन भी उपलब्ध हो गया है, लेकिन टीकाकरण को लेकर लोगों मे भ्रम की स्थिति है।लॉकडाऊन मे जैसे ही ढील दी जाती हैं, लोग नियमों का पालन नहीं करते।परिणामस्वरूप कोरोना के दूसरी लहर के भयावह स्थिति का हमें सामना करना पढ रहा है।लोगों के भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी होंगे तथा विषय विशेषज्ञों के रूप डॉ.एन.आर.नवरत्ना,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद एवं डॉ.एस.पी.प्रजापति विकासखंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोविड-19 से बचाव के उपाय तथा टीकाकरण को लेकर लोगों के मन जो भ्रम बना हुआ है उसे दूर किया जाएगा। इस जनजागरूकता कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. विनय अग्रवाल, कुलपति डॉ.आनंद महलवार एवं कुलसचिव डॉ. बी.पी.भोल भी संबोधित करेंगे।विश्वविद्यालय द्वारा समय- समय पर जनजागरूकता के लिये विभिन्न कार्यक्रम जैसे मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण तथा रोकथाम के उपाय के लिए क्षेत्रों के लोगों के बीच जाकर कार्य किया जाता रहा है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *