पाटन। 28 मई को विश्व महावारी स्वच्छता दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। ग्राम पंचायत रानीतराई में सरपंच निर्मल जैन के मार्गदर्शन में ग्राम की श्री साई स्व सहायता समूह स्वच्छता ग्राही को सेनेटरी नैपकिन देकर गांव के गरीब परिवार की महिलाओं जो एक विशेष ग्रुप में रहती हैं उन्हें सेनेटरी नैपकिन की उपयोगिता एवं स्वच्छता के बारे में बताने एवं उन्हें जागरूक करने की अपील किया। सरपंच निर्मल जैन ने स्वच्छता ग्राही महिलाओं को उन्हें पूरी जानकारी देने कहां और उस विशेष दिनों के लिए स्वच्छता सर्वोपरि मानकर उन्हें इस बारे में जानकारी देने और स्वच्छता रखने का विशेष ध्यान देने कहा । इस प्रकार स्वच्छता ग्राही की सभी महिलाएं पारधी मोहल्ला में जाकर सेनेटरी पैड की उपयोगिता एवं स्वच्छता के बारे में बताएं एवं उन्हें सेनेटरी नैपकिन वितरण किया। स्वच्छता बनाए रखने का विशेष रूप से आग्रह किया। इसमें पंच ममता पारधि, राधिका पारधी, साईं स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रीना यादव परेमिन यादव, हेमिन साहू, धनेश्वरी साहू, नीलम साहू, ज्योति साहू, देवकी यादव, कुमारी यादव, ज्योति यादव, मितेश्वरी विश्वकर्मा उपस्थित थी।

