धमधा— पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना गुरुवार को धमधा पहुंचे उन्होंने कोरोना काल के दौरान दिवंगत होने वालों के परिवारों से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर की मर्जी के सामने सभी को नतमस्तक होना पड़ता है विधि के विधान को बदला नहीं जा सकता अब भविष्य को देखते हुए सबको मिलजुल कर सबके दुखों को बांटते हुए भविष्य में चलना है परपोडी की नर्स श्रीमती तारक के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार वालों को दुख सहने को शक्ति प्रदान करें साथ ही बेमेतरा जिले के संबंधित अधिकारियों को श्रीमती तारक के संबंध में जो भी शासन की तरफ से लाभ दिया जा सकता है उसे युद्ध स्तर पर कार्यवाही कर दिलाने की बात कही दिवंगत होने वाले परिवारों में शैलेंद्र दानी इंद्रसेन यादव पप्पू ताम्रकार हिमांशु ताम्रकार देवेंद्र देवांगन नगीन जैन आशीष गुप्ता समय ढीमर के घर जाकर दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए परिवार वालों को ढांढस बंधाया साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि हमेशा सेवा कार्य को अपना धर्म बनावे और जनता की निस्वार्थ सेवा करें ताकि इनका आशीर्वाद हमें मिलता रहे इस अवसर पर जय प्रकाश ताम्रकार सुनील गुप्ता नरेश चंद्र साहू प्रदीप ताम्रकार पार्षद भूषण धीवर पूर्व पार्षद बृजेन्द्र दानी कुंजीलाल ताम्रकार विजय धीवर दीपक चौहान पवन देवांगन उज्ज्वल ताम्रकार नरेश गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे

