पाटन दिन गुरुवार को पाटन ब्लॉक के ग्राम जामगांव, तर्रा और लोहरसिंह में गरीब परिवार को राशन प्रदान किया गया।
पाटन के एसडीएम विपुल गुप्ता के मार्ग दर्शन से रिलायंस फाउंडेशन द्वारा राशन किट का वितरण कराया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम तर्रा के सरपंच डॉ. योगेश चंद्राकर, लोहरसिह सरपंच यशवंत निर्मलकर, जामगांव सरपंच राकेश चंद्राकर और रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू व प्रोग्राम सपोर्ट गजेंद्र साहू उपस्थित थे।
प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू ने बताया की रिलायंस फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कॉविड कंट्रोल रूम, व फ्रंट लाइन वर्कर को ग्लूकोज, मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया है इस कोरोना के जंग में रिलायंस फाउंडेशन कदम से कदम लोगो की मदद करने में तत्पर है।
साथ ही किसान अपने खेतों की तैयारी में लग गए व किसी भी प्रकार की खेती से संबंधित समस्या होने पे टोल फ्री नंबर 1800-419-8800 में संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है।
रिलायंस फाउंडेशन द्वारा गरीब परिवार को राशन वितरण
