जैसा कि हम सबको पता है शासन ने लॉक डाउन हटा दिया है और आप ये भी जानते है कि कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, लॉक डाउन से संक्रमण की चैन तोड़ने में अवश्य कामयाबी मिली इसकी मुख्य वजह भीड़भाड़ कम और लोगो ने डर से मास्क का उपयोग किया,,अनलॉक होने से हमे आने वाले कुछ महीने खुद को लॉक डाउन के भांति ही व्यवहार रखना पड़ेगा,,
कुछ महत्वपूर्ण नियम जो खुद से बनाने होंगे
1 .घर के सदस्य अगर अतिआवश्यक है तभी बाहर निकले प्रयास करे घर से कम से कम सदस्य बाहर निकले,,
2 .बाहर जाने पर भीड़भाड़ से बचे और घर वापस आने पर कपड़ो को धोकर नहाना न भूले,,
3 .घर के छोटे बच्चो पर विशेष ध्यान रखे उन्हें भी बाहर खेलने ना निकलने दे या उन्हें छोटे छोटे काम से बाहर ना भेजे,,
4.घर के बाहर कोई भी सामग्री बेचने वाला पहुचे तो उससे दूरी बनाकर रखे और मास्क अवश्य पहने,,
5.घर के बाहर से आने वाले सभी सामान जैसे सब्जी,राशन या अन्य सामान को बिना सेनेटाइजर किये भीतर ना लेवे,,
6.बाहर से वापस आने वाले सदस्य अपने जूतों चप्पल को बाहर ही निकाल हाथों में लेकर सेनेटाइजर के बाद ही घर पर रखे,,
7.बाहर से आने के बाद मंजन कर गरम पानी से गरारा करे साथ ही गरम पानी पिये,,
8.घर के भीतर और बाहर सफाई रखे..
9.इसके अलावा शासन के निर्देश का पूर्ण पालन करते हुए कोरोना का टीका अवश्य लगवाए,,
10.कोई भी लक्षण नजर आने पर टेस्ट जल्द करवाये..
इन नियमो को अपनाने पर हम सब इस जंग को जीत जाएंगे,फिर एक बार पहले जैसे जीवन जिएंगे,
एक सबसे महत्वपूर्ण बात
आप अपनी जागरूकता से दूसरों को भी जागरूक करे यदि आपके क्षेत्र में कोई बिना मास्क के घूमते या फिर झुंड में खड़े दिखे उन्हें जिम्मेदार नागरिक होने के नाते संक्रमण से बचाव के लिए अवश्य टोके..
मैंने ठाना है मेरा घर, मेरा मोहल्ला, मेरा गाँव, मेरा शहर सुरक्षित रखना है क्या आप भी तैयार है….
