झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए वरिष्ठ नेताओं और जवानों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

रोशन सिंह बम्भोले

उतई। बस स्टैंड डुमरडीह(उतई) मिनी माता चौक में नगर पंचायत उतई उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा के नेतृृत्व में झीरम घाटी में शहीद हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओ पुलिस और सुरक्षा बलों की शहादत दिवस पर कैंडल लाइट जलाकर और दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को याद किया। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, उप सरपंच प्रदीप पाटिल,पार्षद प्रहलाद वर्मा, कोमल सोनवानी, शैलेश देवांगन,कैलाश देवांगन, पंच नवल किशोर सिंह, लोकेश जोशी,साजिद खान, ओंकार चतुर्वेदी,देवा मार्कंडेय, रविदास बंजारे, मिथलेश नारंग,उमेश पाटिल, डुमरडीह महिला अध्यक्ष अनिता पुरैना, उपाध्यक्ष कुसुमलता,कुमारी बाई गायकवाड़,जांगड़े,नवीन वर्मा, संदीप बघेल,जाधव इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *