रोशन सिंह बम्भोले
उतई।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उतई नगर में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी ने चर्चा किया जिस पर गृहमंत्री साहू ने कहा कि इस सत्र दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिसाली व नगपुरा में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोली जाएगी।आने वाले सत्र में उतई नगर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सौगात मिलेगी। उतई नगर में कुछ लोगो द्वारा बेवजह से उतई में खुलने वाली अंग्रेजी माध्यम स्कूल को अन्यत्र जगह खोले जाने की अफवाह फैला कर लोगो को गुमराह किया जा रहा है जो कि अनुचित बात है उन्होंने कहा कि उतई नगर में इस सत्र ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्वीकृति ही नही मिली थी तो अन्यत्र जगह खोले जाने की बात ही नही है।चुकी जिस क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम स्कूल नही उस क्षेत्र को शासन पहली प्राथमिकता दी जा रही है ताकि पिछड़े हुए क्षेत्र के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल का फायदा मिले।
गौरतलब हो कि उतई के पालकों को इस साल शासकीय इंग्लिश मीडियम खुलने की जानकारी मिली थी। पाटन क्षेत्र में भी इसी सत्र में चार नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खुली है। लेकिन दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के एक मात्र नगर पंचायत क्षेत्र में स्कूल नही खुलने से स्थानीय नागरिक एवं क्षेत्र में कई तरह की चर्चा शोसल मीडिया में जमकर हो रही थी।
शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह से भी चर्चा किया था जिस पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्र में उतई नगर में अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्वीकृति नही मिली है लेकिन मंत्री द्वारा सहमति प्रदान कर दे तो इसी सत्र से उतई नगर को अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सौगात मिल जाएगी।इस दौरान तोषण साहू, सुभाष साव, घनश्याम गजपाल, प्रेमनारायण साहू ,जामवंत गजपाल, अरुण वर्मा, गोवर्धन बारले, निरंजन राजपूत आदि थे।
