मचांदूर में हुआ 4.60 करोड़ की लागत से बनने वाली शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन

रोशन सिंह बम्भोले

उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम मचांदुर में लोक निर्माण विभाग दुर्ग द्वारा 4 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य विधुतीकरण सहित किया जाएगा।जिसका भूमिपूजन रविवार को मई किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री लोक निर्माण,गृह,जेल,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन विभाग छग शासन ताम्रध्वज साहू थे।अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव ने की ।विशेष अतिथि महासचिव प्रदेश कांग्रेस एवं मीडिया समन्वयक जितेंद्र साहू,जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग अध्यक्ष नंदकुमार सेन,जिला पंचायत दुर्ग सभापित योगिता चन्द्राकर सरपंच दिलीप साहू थे।कार्यक्रम की रूपरेखा संक्षिप्त थी अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर किया गया।मुख्य अतिथि मंत्री साहू ने ग्रामीणों को नवीन महाविद्यालय भवन की सौगात मिलने पर सभी को बधाई दिया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य कोमल सार्वा नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी सुभाष साव जसलोक साहू निरंजन राजपूत जामवंत गजपाल तोषण साहू अरुण वर्मा घनश्याम गजपाल गोवर्धन बारले युगल किशोर सीताराम यादव चाँद खान सहित कॉलेज प्राध्यापक, अधिकारी,पुलिस प्रशासन व ग्रामवासी उपस्थित थे।
निर्माण कार्य ठेकेदार शंकर लाल गुप्ता धरमपुरा जगदलपुर है।उनके द्वारा नवीन महाविद्यालय भवन के भूतल में,प्राचार्य कक्ष 1,वाइस प्रिंसिपल कक्ष1,स्टाप रूम 1,स्टूडेंट सेक्शन 1,क्लास रूम 6,केमेस्ट्री लेब 1,फिजिक्स लेब 1,कम्प्यूटर लेब 1,उसी प्रकार प्रथम तल में क्लास रूम 10,लाइब्रेरी 1,जूलॉजी लैब 1बॉटनी लैब 1,जियोलॉजी लैब 1,स्टाप रूम 1का निर्माण किया जाएगा।महाविद्यालय भवन को विधुतीकरण सहित 15 माह में पूरा किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *