संवेदनशील मुख्यमंत्री ने युवक के साथ किया न्याय-राकेश ठाकुर

पाटन। हाल ही में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर कलेक्टर का अनिंदनीय व्यवहार सामने आया था। जहां उन्होंने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया था, इसके बाद वहां मौजूद पुलिस वालों ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की थी।
पूर्व जिला पंचायत सभापति राकेश ठाकुर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ के किसी भी आदमी का अपमान बर्दास्त नही करते चाहे वो छोटा हो या बड़ा। वे सभी व्यक्ति के प्रति समान भाव रखते हैं। उन्होंने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सूरजपुर कलेक्टर द्वारा युवक के साथ किये दुर्व्यहार के कारण उनका स्थानांतरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं। वहीं रणवीर शर्मा को कलेक्टर सूरजपुर से स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। यह पदस्थाना सीएम बघेल के निर्देश पर की गई है। वहीं सीएम बघेल ने पीड़ित युवक को नया फोन देने का निर्देश दिया है।

गौरतलब हो कि कलेक्टर के इस व्यवहार से सीएम बघेल भी खफा हैं। सीएम बघेल ने ट्वीट करके सूरजपुर कलेक्टर के व्यवहार की निंदा की है और साथ ही जल्द से जल्द उनकी पदस्थापना करने के निर्देश दिए। जिसके बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया है।

बघेल ने अपनी ट्वीट में लिखा “किसी भी अधिकारी का अपने शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूं और युवक और उसके परिजनों के प्रति व्यक्त करता हूं।”

सीएम बघेल ने एक और ट्वीट किया उन्होंने लिखा है “सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *