भिलाई। प्रदेश में आगामी नगर निगम व नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी डाॅ सुमित के दिशा-निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव नीलकंठ त्रिपाठी के मार्गदर्शन के अनुसार पार्टी में संगठन व कार्यकारणी का विस्तार किया जाना है इसी तारतम्य में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हितेश शुक्ला के द्वारा प्रदेश का दौरा कर जिला स्तरीय संगठन व कार्यकारणी का गठन किया जा रहा है इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र तखतपुर ब्लाक नवापारा में बैठक सम्पन की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ल पार्टी के कोटा ब्लाक प्रभारी सुनील पोर्ते प्रदेश प्रवक्ता रवि यादव प्रदेश उपाध्यक्ष रामायण रजक उपस्थित थे। उक्त बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारीयों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमों माननीय शरद पवार जी के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माननीय शरद पवार जी पर आस्था रखते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया समर्पित कर्मठ युवाओं को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हितेश शुक्ला के नेतृत्व में सदस्यता देकर नई नियुक्तियां करते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने श्री रवि सिंह नेताम को तखतपुर ब्लाक प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में जेठू राम मेश्राम ब्लाक सचिव व लक्ष्मण सिंह नेताम को ब्लाक उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी है हितेश शुक्ला ने सभी पार्टी पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई दिया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में नई नियुक्तियों के साथ राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी का संगठन विस्तार जोरों पर – राकांपा
