पाटन। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर अमलेश्वर में आज सम्मानीय नागरिक हिमांशु शर्मा , प्रवीण डे, विष्णु शर्मा, सत्येंद्र सिंह , नीलमणि साहू, जॉर्ज अलमेड़ा ,अमित सिंह ठाकुर ,एसएस वर्मा एवं स्वर्गीय श्रीमती शिल्पा के द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर अंतर्गत श्रीमती जानकी साहू कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर के नेतृत्व में प्रदायित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं टीकाकरण एवं स्वच्छ हेल्थ एंड वैलनेस का मरीजो के प्रति मित्रवत वातावरण से प्रभावित होकर दान स्वरूप एक फ्रिज, 6 कुर्सी एवम एक टेबल प्रदाय किया गया। इस हेतु भविष्य में और भी अपने क्षमता अनुरूप संसाधन यथा सीसीटीवी कैमरा, व्यवस्था करने हेतु आश्वासन दिया गया। उक्त दान हेतु पूरी हेल्थ एंड वेलनेस टीम अमलेश्वर द्वारा सम्बंधित जनमानसो हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अमलेश्वर में मरीजों की सेवा से प्रभावित होकर नागरिकों ने सेंटर को फ्रीज, चेयर और टेबल दान किया
