लोकेश्वर सिन्हा ,गजानद नागेश
गरियाबंद/देवभोग। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को 4 महीने पूरे हो जा चुका है लेकिन जिले के देवभोग ब्लाक के ग्राम दीवानमुड़ा धान खरीदी केन्द्र में धान का उठाव ना के बराबर है।
दीवानमुड़ा धान खरीदी केंद्र में धान का उठाव ना होने के कारण समिति में बड़ी नाराजगी देखी जा रही है। शासन प्रशासन को बार-बार पत्र लिखकर खरीदी केंद्र ने जल्द से जल्द धान का उठाव की मांग की है किंतु शासन के द्वारा अब तक धान का उठाव भी किया गया है और इस धान की सूखत का खामियाजा समिति संचालकों के कमीशन पर पड़ेगा।
चुहे व बारिश के चलते पूरा धान खराब
दीवान मुड़ा धान खरीदी केंद्र में धान बड़ी मात्रा में संग्रहित है और इस बेमौसम बारिश के चलते बारिश में भीगने से धाम खराब हो रहा है व धान को खाने वाले चूहे व मौसमी कीट प्रकोप के चलते खरीदी केंद्र का एक चौथाई धान खराब हो चुके हैं। और इस एक चौथाई में धान का अंकुरण होना भी शुरू हो चुका है।
ई नीलामी के बाद अब तक धान का उठाव नहीं हो पाया
सरकारी नियमानुसार सरकार नामी वाले धान का पैसा समिति को नहीं देगी धान का उठाव ना होने के कारण समितियों पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि सरकार ने धान खरीदी केंद्र में ई नीलामी की व्यवस्था की थी लेकिन फिर भी कई केंद्र जैसे कि दीवानमुड़ा में अब तक धान का उठाव पूरी तरह से नही हुआ है।
72 घंटे के भीतर होना था धान का उठाव
दीवानमुड़ा समिति प्रबंधकों का कहना है कि नमी कम होने की वजह से धान का वजन घटता जा रहा है जबकि धान खरीदी नीति के अनुसार समितियों में 17प्रतिशत नमी वाला धान खरीदी किया गया था जो कि अभी सुख कर 10 से 12प्रतिशत रह गया है। धान खरीदी अनुबंध की मानें तो धान बंपर लिमिट के 72 घंटे के भीतर धान का उठाव किया जाना था।
बीजेपी ने राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार
धान उठाव नहीं होने से बीजेपी ने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है बीजेपी का कहना है कि सरकार का ध्यान धान का उठाव करना छोड़ शराब की होम डिलीवरी करने में है।
दीवानमुड़ा धान खरीदी केंद्र की कुल जानकारी
खरीदी धान की कुल मात्रा 63514 क्विंटल मिलर को जारी कुल धान की मात्रा 7220 क्विंटल संग्रहण को जारी धान की कुल मात्रा 9800 क्विंटल वर्तमान में उपलब्ध कुल धान की मात्रा 46494 क्विंटल है।
