बालोद / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के अध्यक्ष कोदुराम दिल्लीवार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कोरोना प्रबंधन एवं लोगों को राहत देने में विफल रही है दूसरी ओर भाजपा के तथाकथित नेता प्रदेश की कांग्रेसी सरकार द्वारा किए जा रहे व्यवस्था की झूठी वाहवाही ले रहे। उन्होंने कहा कि देवरीबंगला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महत्वपूर्ण मशीनों तथा स्वास्थ्य सामग्री की व्यवस्था करने में विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद लगातार लगे हुए हैं। विधायक ने खलारी एवं देवरीबंगला में कोविंड सेंटर की स्थापना कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि 24 अप्रैल को विधायक एवं संसदीय सचिव ने कि अस्पतालों हेतु 10 वेंटीलेटर तथा 200 नग जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने प्रदेश सरकार से मांग की थी वे
कोविड सेंटर में जाकर पॉजिटिव मरीजों का एवं वहां कार्यरत कर्मचारियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। इसके बाद भी भाजपाई अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा झूठी वाहवाही लेने पर जोन कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, प्रवक्ता सुनील गोलछा, दुर्गा ठाकुर , शांति भट्ट, केजूराम सोनबोईर, ने निंदा की है।
कोरोना प्रबंधन एवं लोगों को राहत देने में केंद्र सरकार विफल भाजपाई ले रहे हैं झूठी वाहवाही : दिल्लीवार
