कांकेर। कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले के किसानों को सुगंधित प्रजाति का धान, कोदो कुटकी, दलहन, तिलहन, सोयाबीन, मक्का, उद्यानिकी फसलें, अरहर की फसलों इत्यादि की खेती करने की अपील करते हुए कहा कि यदि आपने पिछले खरीफ सीजन में धान की फसल ली है और इस खरीफ सीजन में आप धान के बदले सुगंधित प्रजाति का धान, कोदो कुटकी, दलहन, तिलहन, सोयाबीन, मक्का, उद्यानिकी फसलें, अरहर की फसल लेते हैं तो आपको धान की 09 हजार रूपये की तुलना में 10 हजार रूपये की इनपुट सब्सिडी प्राप्त होगी।
इसी प्रकार यदि धान की फसल के बदले किसी भी प्रजाति के वृक्ष लगाते हैं तो आगामी 3 वर्षों तक प्रति वर्ष 10 हजार रूपये की इनपुट सब्सिडी प्राप्त होगी तथा स्वयं द्वारा लगाए गए वृक्षों को काटने की पूर्ण छूट होगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अपने निकट के कृषि अथवा वन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।
किसानों को सुगंधित प्रजाति के धान एवं अन्य लाभकारी फसलों की खेती करने कलेक्टर ने किया अपील
