तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 63 करोड़ 45 लाख रूपये का भुगतान

कांकेर । जिले के 86 हजार 82 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 63 करोड़ 45 लाख रूपये का पारिश्रमिक भुगतान समिति के माध्यम से किया जा रहा है। जिले के तीनों वनमण्डल अंतर्गत तेन्दूपत्ता संग्रहण कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत् तेन्दूपत्ता सीजन 2021 का कार्य प्रगतिरत है। वनमण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक कांकेर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर वनमण्डल के अंतर्गत 31832.454 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर वनमण्डल अंतर्गत 52530.635 मानक बोरा एवं पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमण्डल अंतर्गत 35561.255 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण अब तक किया गया है। इस वर्ष जिले में प्राप्त लक्ष्य 204600 मानक बोरा के विरूद्ध 158633.274 मानक बोरा का संग्रहण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *