रानितराई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेसित पत्र के माध्यम से आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, बी एल संतोष, स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग जाली लेटर हेड में फर्जी मनगणत फेक न्यूज़ साझा कर देश मे सम्प्रदायिकता, हिंसा फैलाने का प्रयास किया है, जिसके खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उक्त पदाधिकारियों के विरूद्ध IPC की धारा/ IT धारा (आईपीसी की प्रासंगिक धारा- 124ए, 153ए, 295ए, 298, 499, 503, 504, 505)के तहत FIR दर्ज करवाया गया है । जिसमे थाना प्रभारी जी कोतवाली भिलाई नगर के नाम ज्ञापन दिया गया और उनसे उचित कार्यवाही करने की बात कही गयी। ज्ञापन को देने वालो में जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, कांग्रेस नेता कमलेश नेताम, एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, एनएसयूआई सलाहकार बाबा चन्द्राकर, एनएसयूआई दुर्ग जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर, डिकेश साहू पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई पाटन विधानसभा, एनएसयूआई महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, डेविड चन्द्राकर, ऋषभ चन्द्राकर, जा चन्द्राकर, महेस्वर गुड्डु टिकरिहा, सौरभ वर्मा एनएसयूआई सहित स्थानीय कांग्रेस युवा कांग्रेस के साथी जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
