रोशन सिंह बम्भोले….
उतई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कोविड टीकाकरण केंद्रों एवं कोरोना टेस्ट केंद्र का आज निरीक्षण किया। श्रीमती बेलचंदन ने दुर्ग एसडीएम विनय पोयम से फोन से बात करते हुुुए कहा की ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मोबाइल से पंजीयन करना नही आते है। कई बार सर्वर डाउन रहता है उन लोगों के लिए हेल्प डेक्स लगाकार उन लोगों का सहयोग करें बिना पंजीयन के आने वाले लोगों को उनके आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के आधार पर तत्काल टीका लगाया जायें मचांदुर प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र में 5 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था किया जायें।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन ने कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने व इलाज की बेहतर व्यवस्था बनाने के प्रयास में जुट गई है। आज मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्ना अस्पतालों, कोविड़ टीकाकरण और कोरोना जांच केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखकर कमी को पूरा करने का भरोसा देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मेरा सहयोग आप के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। ताकि सभी मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। इस दौरान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मचांदुर , कन्या विद्यालय उतई में बने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया साथ में खोपली, कातरो, रिसामा,बोरीगारका,पुरई, ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों से भी कोरोना एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी लिए। उन्होंने लोगों से कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से निजात पाने के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है। कोरोना का टीका लेने के बाद लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं के बराबर रहता है। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को आगे बढ़ कर टीका लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार करोडो लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हैं। राज्य की समस्त जनता को निशुल्क कोविड टीका लगाया जा रहा है। मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन,जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल साहू,जनपद सदस्य लेखन साहू, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,मचांदुर सरपंच दिलीप कुमार साहू, बोरिगरका सरपंच गुंजेश्वरी साहू, नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर,उपसरपंच संघ जिला अध्यक्ष गजेंद्र कुमार साहू,शीतला ठाकुर ,शत्रुहन साहू ,देवेंद्र सिंह राजपूत ,छब्बीलाल यादव,रूपेश पारख,भाजयुमों उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु,जसलोक साहू, नवाब खान,डुमेश साहू,प्रखर बेलचंदन,मनोज बेलचंदन,लता सोनवानी,सीमा देवांगन,चिंटू सिन्हा,शुभम वर्मा,टीकाकरण केंद्र प्रभारी मुकेश मेश्राम,रीता गुप्ता निकेश्वरी कुर्रे, हेम पुष्पा, राधा देवांगन,उपस्थित थे।
