रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम तो हुई है, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 6,477 नये केस आये हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 153 रहा है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में ये आंकड़े कम जरूर है, लेकिन मौत के आंकड़ों पर अभी चिंताएं बरकरार है। राजधानी में कल से दुकानें और बाजार खुली है, लिहाजा संक्रमण का भी खतरा बढ़ा है। प्रदेश में मंगलवार को 11 हजार 250 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 90382 है। कल प्रदेश में 69873 टेस्ट हुए है।
देखिए जिलेवार आकड़े

