दुर्ग। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में विगत वर्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कमल रख मसाला उठा प्रांतव्यापी आंदोलन का तीन चरणों में आयोजित किया गया था। आंदोलन का घटक दल छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ भी था।
एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि, अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों की लंबित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा कमल रख मशाल उठा प्रांतव्यापी आंदोलन 1 दिसंबर, 11 दिसंबर एवं 19 दिसंबर को तीन चरणों में आयोजित किया गया था। कर्मचारीयों एवं अधिकारियों से संबंधित 14 सूत्रीय मांगे थी। जिसमें छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 का बकाया एरियर का भुगतान, तृतीय श्रेणी के पदों पर 10% के बंधन को मुक्त करना, पेंशनरों को पेंशन भुगतान हेतु 20 वर्षों से लंबित राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित कर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के बीच बटवारा तत्काल किया जाए साथ ही सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल भारतीय स्टेट बैंक गोविंदपुरा भोपाल से रायपुर छत्तीसगढ़ में स्थापित किया जाए एवं अन्य 11 मांगे और थी। जिसमें से शासन द्वारा मांगों पर विचार किया गया और आज मंत्रिपरिषद की वर्चुअल बैठक में, राज्य शासन ने कर्मचारी अधिकारियों की महत्वपूर्ण मांग तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10% के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किए जाने का अनुमोदन किया गया। जिसका एसोसिएशन ने स्वागत किया गया। शासन द्वारा पूर्व में छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के बकाया एरियर्स किस्त में से एक किस्त जारी कि गई साथ ही 20 वर्षों से लंबित राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित कर पेंशन दायित्व का मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के बीच बंटवारा तत्काल की जाने का आग्रह किया गया था। इस हेतु रायपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा खुली है।
प्रांत व्यापी आंदोलन कमल रख मशाल उठा आंदोलन में विभिन्न विभागों के 54 संघों ने भाग लिया था। आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया जिसमें विभाग के शंकर वराठे, डॉ शैलेंद्र सिंह, हर्षल मोहिते, पुष्पेंद्र कुमार वर्मा, सतीश कुमार ठाकुर, डॉ अजय त्रिपाठी, हुसैन खान, गुलशन कुमार ठाकुर, कुंदन साहू, देव सिंह साहू, मुरारी महतो, बलवंत सिंह, अपूर्वा दास, संदीप सोनी, विकास कुमार साहू, हरेंद्र खांडे, दीपक पटेल, हेमसागर, नेहा तिवारी, चंद्रेश कुमार देशमुख, डाली भास्कर एवं अन्य थे।

