सांसद विजय बघेल के दिये सुझाव से दुर्ग जिला कोरोना को मात देने की कगार में:-हर्षा चंद्राकर

पाटन। भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिस तरह से पूरे भारत मे कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है , इससे छत्तीसगढ़ के साथ दुर्ग जिला भी काफी प्रभावित रहा है, हफ्ता दस दिन पूर्व तक लगातार जिले में एक हजार से अधिक की संख्या में रोजाना कोरोना मरीज की संख्या आ रही थी, साथ ही रोजाना बीस से पच्चीस की संख्या में लोग जान गंवा रहे थे।
उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ तीन मंत्रियों का गृह क्षेत्र होते हुए भी इस भीषण महामारी को रोकने में असफल रहे थे। और लगा तार जिले में कोरोना के पोसिटिव केस एव मृत्युदर बढ़ रहे थे। ऐसे विपरीत परिस्थिति में दुर्ग जिले के सांसद माननीय विजय बघेल ने कमान संभाली, ये जानते हुए भी की वो पूर्व में दो बार स्वयं कोरोना पोसिटिव हो चुके है और वो इस प्रकार फिर सक्रिय हुए तो तीसरी बार भी प्रभावित हो सकते है, परवाह किये बगैर आम जनता की चिंता करते हुए, कोरोना महामारी की रोकथाम करने लगातार कलेक्टर के साथ साथ अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न सुझाव को देते रहे और उन सुझावो पर अमल करवाने लगातार मॉनिटरिंग भी करते रहे।
उन्होंने बताया कि सांसद जी ने हजारों कॅरोना पीड़ित लोगों को अस्पताल तक पंहुचाने में मदद की सैकड़ो लोगो की खाने पीने की व्यवस्था भी की। अच्छी इलाज हो इस बाबत लगतार डॉक्टरों से बातचीत करते रहे। लॉक डॉउन के समय कोई गरीब भूखा न रहे इसकी चिंता की,अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एव आम जनता से टेलीफोनिक संपर्क कर सतत हालचाल जानते रहे। बघेल जी के इस सतत प्रयास से आज दुर्ग जिला कॅरोना से मुक्ति की ओर कदम बढ़ा रही है, जिसकी जितनी ज्यादा तारीफ किया जाए कम है, इस साहसिक कार्य के लिए श्री बघेल जी का क्षेत्र की जनता एव कार्यकर्ताओं की ओर से मैं धन्यवाद ज्ञापित कर आभार मानती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *