मृदुभाषी प्रोफेसर यमुना प्रसाद बंजारे नहीं रहें- तकनीकी शिक्षा राजपत्रित अधिकारी संघ ने दी श्रद्धांजलि।


दुर्ग। छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रोफेसर डॉ वाए पी बंजारे का दुःखद निधन हो गया। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के संरक्षक सदस्य रहे डॉ यमुना प्रसाद बंजारे का दुःखद निधन कल सुबह हुआ। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि एसोसिएशन के लोकप्रिय संरक्षक सदस्य डॉ वाए पी बंजारे के निधन पर, एसोसिएशन ने प्रदेश स्तरीय वर्चुअल शोक सभा आयोजित कि गई। वर्चुअल कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रोफेसर डॉ वाए पी बंजारे, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर, शिवानन्द कामडे वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग, अरुण कुमार नागदेवे, विमल खरे, ए डी रात्रे एवं श्री करमू राम को वर्चुअली श्रृद्धांजलि दी गई। एसोसिएशन के संरक्षक सदस्य, डॉ बी एस चावला, ने स्व. डॉ यमुना प्रसाद बंजारे को मृदुभाषी, छात्रों के बीच लोकप्रिय और अच्छे शिक्षक के रूप में बताया, डॉ चावला ने स्व. शिवानंद कामडे को, व्यंग्यशैली में माहिर, अच्छे इंसान बताते हुए श्रृद्धा सुमन अर्पित की। एसोसिएशन के संरक्षक सदस्य श्री जी आर साहू, ने तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से दिवंगत आत्माओं को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए, कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोरोना के कारण असमय निधन होना विभाग के लिए क्षति है, स्व कामडे, लेखक के साथ साथ अच्छे इंसान थे। स्व. डॉ वाए पी बंजारे के बारे में बताया कि वे तकनीकी संस्थाओं में प्रवेश के लिए बनने वाले काउंसिलिंग नियमों की समिति के प्रदेश स्तरीय सदस्य व साथ ही अच्छे इंसान थे। । एसोसिएशन के संरक्षक डॉ एम एफ कुरैशी, पीके पांडे, डॉ अजय त्रिपाठी, श्रीमती उषा जैन, डॉ जी एस बेदी, डॉ शैलेंद्र सिंह, हर्षल मोहिते, सतीश कुमार ठाकुर, दीपक पटेल, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, डॉ अनिल शुक्ला एवं वर्चुअली उपस्थित सदस्यों ने, डॉ वाए पी बंजारे, शिवानन्द कामडे, , अरुण कुमार नागदेवे, विमल खरे, ए डी रात्रे एवं करमू राम को अच्छे इंसान बताते हुए श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल शोक सभा में, डॉ राकेश अग्रवाल, डॉ विकास सुखदेवे, डॉ अर्चना सिंह, डॉ संतोष दबडगांव, डॉ हिमानी अग्रवाल, डॉ मृदुल चौरसिया, डॉ शोभा मालीवाल, डॉ राजेश श्रीवास्तव डॉ आर जी गुप्ता, श्री देवांशु प्रसाद, सुनीता तिवारी, ए मिश्रा, ए के चंदेल, अंकिता साहू, बृजेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, चंदन कुमार, डॉ चंद्रिका विश्वकर्मा, दीपक साहू, श्री दिलबाग सिंह, धनेंद्र बी जोशी, श्री कुंदन साहू, माधुरी टीका, मनोज कुमार तांडे, मेनप्रकाश साहू, डॉ हरिमोहन सोनी, डॉ एन के चौबे, प्रशांत साहू, राजेंद्र तिवारी, डॉ राजेश श्रीवास्तव, कुंदन साहूशैलराज, सतीश श्रीवास, श्रेयांश चौहान, सुशील कुमार सोनवानी, युधिष्ठिर प्रधान एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए। एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल शोक सभा के अन्त में दो मिनिट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *