पाटन। कोरोना महामारी से जूझ रहे दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे संकल्प एक प्रयास के कार्यकर्ताओ ने लगातार जरुरतमंदों लोगों और परिवारों कि मदद पहुंचाकर क्षेत्र मे समाज सेवा कि मिसाल कायम की है l संस्था के संस्थापक परिमल सिन्हा ने बताया पिछले सालभर से भी ज्यादा समय से संकल्प एक प्रयास के कार्यकर्ताओं ने लगभग 150 से भी अधिक गाँवों मे क्षेत्र के अत्यंत निर्धन और जरूरतमंद 10,000 से अधिक परिवारों कों मुफ्त राशन सामग्री उपलब्ध कराकर दुर्ग और पाटन क्षेत्र कों कोरोना महामारी से इस लड़ाई मे उल्लेखनीय मदद की हैl कोविद-19 की दुसरी लहर मे जब गाँवों महामारी ने निर्धन लोगो की जिंदगी तबाह कर दी उस समय संकल्प एक प्रयास के कार्यकर्ताओं के कोविद-19 से संक्रमित निर्धन परिवारों कों दो-दो हजार रुपये की आर्थिक मदद घर-घर जाकर पहुचायी है जिससे अत्यंत जरूरतमंद लोगों इस महामारी से लड़ने मे अत्यंत आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सका है l वर्तमान महामारी के बीच जोमैटो फिडिंग इंडिया ने दुर्ग और पाटन के निर्धन परिवारों के लिये संकल्प एक प्रयास कों तीन हजार राशन किट उपलब्ध कराए है जिसे संकल्प के कार्यकर्ताओं ने गाँवों के कोरोना संक्रमित निर्धन और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाकर इस संकट की घड़ी मे समाज सेवा का मिसाल कायम कर रहे है, जिसकी सराहना पुरे दुर्ग और पाटन क्षेत्र मे की जा रही हैl संकल्प एक प्रयास कों रिलायंस फाउंडेशन ने 25000 फेस मास्क भी उपलब्ध कराए है जिसे संकल्प के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मोहल्ला कक्षाओं के छात्रों, सरकारी विभाग और मितानिनो कों सही समय पर उपलब्ध करा कर इस महामारी से लड़ने मे पुरे क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान दिया है l इसके अलावा संकल मे सरकारी विभागों कों सेनेटाजर उपलब्ध कराकर इस महामारी से लड़ने मे भी मदद किया है l संकल्प एक प्रयास छत्तीसगढ़ के दुर्ग के पाटन क्षेत्र मे पिछले मार्च से ही एनएसपीसीएल पुरैना पावर प्लांट, ययूनीसेफ, आशा फॉर एजुकेशन, जीवदया फाउंडेशन, जोमैटो फिडिंग इंडिया, रिलायंस फाउंडेशन जैसी प्रसिद्ध संस्थाओ के सांथ मिलकर महामारी से ग्रसित इस क्षेत्र मे जरूरतमंद लोगो की जो मदद की है उसकी चर्चा पुरे देश मे है और संकल्प एक प्रयास के कार्यों की सराहना देश के बाहर विदेशों मे भी की जा रही है l
कोविड-19 महामारी मे संकल्प एक प्रयास बना मानवता कि मिसाल
