राजिम—- बेमौसम बारिश नें बढाई किसानों की चिंता आफत की बारिश,किसानों की सुध ले सरकार

? गरियाबंद से ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश

गरियाबंद राजिम‌ अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ मे 4-5 दिनों से लागातार बेमौसम बारिश का दौर जारी है,रवि की धान की फसल का कटाई का दौर जारी था ऐसे मे वर्षा होना किसानो के लिए किसी आफत‌ से कम नही,किसानों की चिंता बढ़ गई है,धान की खड़ी फसल हवा तुफान बारिश से गिर गया है और लगातार पानी गिरने से खेतो मे पानी भर पका पुकाया फसल‌ खराब हो रही है।नाले जो सुख‌ चुका था वो भी लबालब होने लगा। खुन पसीने जमा पूंजी सहित सेठ‌ साहूकारो से कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान खासा चिंतित व परेशान है,सब्जी बाड़ी वाले किसान की स्थिति भी खराब है,कयोंकि कोरोना काल मे लाकडाउन ऊपर से मौसम की मार परेशानी का सबब बना हुआ है।अखिल भारतीय कांतिकारी किसान सभा के उपाध्यक्ष मदन लाल साहू ने राज्य सरकार से मांग की है कि किसानो की सुध लेते हुए मुआयना कर तत्काल मुआवजा का ऐलान करे।

फसल नुकसान,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *