बेमेतरा-:नर्स डे पर ताराचंद माहेश्वरी ने किया वैक्सिनेशन सेंटर के नर्सों का सम्मान :-

समाज सेवी ताराचंद माहेश्वरी एवं सक्रिय पार्षद नीतू कोठारी के द्वारा बेमेतरा वैक्सिनेशन सेंटर के सभी नर्सों एवं कर्मचारियों के सम्मान में केक काटा गया तथा उन्हें मिठाई खिलाया गया । सभी नर्सों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया । इस अवसर पर ताराचंद माहेश्वरी ने कहा कि पूरे देश मे नर्स बहने विषम परिस्थिति में भी अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं, मैं उनके जज़्बे को सलाम करता हूँ । ज्ञात हो कि बेमेतरा नगर पालिका की सक्रिय पार्षद नीतू कोठारी प्रतिदिन आठ घण्टे वैक्सिनेशन सेंटर में अपना सहयोग दे रही है । इसके पूर्व जिला अस्पताल में कोविड टेस्टिंग सेंटर में भी अपना सहयोग दे रही थी ।
उक्त कार्यक्रम में कामिनी नागरे, हिमेश्वरी साहू, संजू पाटिल, रमा पाटिल, उषा साहू, देवेंद्र नामदेव,गौरव साहू, ढारेंद्र वर्मा, गगन साहू , रवि डेहरे, राजेश शर्मा का सम्मान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *