दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई धीमी… आज 301 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

दुर्ग। जिले में कोरोना महामारी की पकड़ अब धीरे-धीरे कमजोर होने लगी है। जिला प्रशासन द्वारा 6 अप्रेल से लॉकडाऊन के साथ सुरक्षा और बचाव के लिये सभी तरह की प्रयास किया गया। जिसके परिणाम है कि कोरोना की गति पर नियंत्रण पा लिया गया। प्रशासन द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करने से वह दिन दूर नही है कि पूरा जिला कोरोना मुक्त हो सकेगा। आज जिले भर में 3954 लोगो की कोरोना सैम्पल ली गई जिसमें 301 नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पहचान हुई है। वहीं जिले में 9 लोगो की कोरोना से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *