रोशन सिंह बम्भोले
उतई । सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर में अंतर्राष्टीय नर्स दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाप के नर्सो का किया सम्मान। कोरोना की जंग मे मां का ही दूसरा रूप निभा रही नर्स, दिन रात कर रही हैं सेवा 12 मई नर्स दिवस पर कोविड वैक्सीन लगाने आये बुजुर्ग लोगों को मचांदुर पुलिस चौकी प्रभारी एवं सरपंच उपसरपंच पंचों के द्वारा श्रीफल से किया सम्मान साथ में गर्म पानी एवं फल वितरण किया गया।
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हैं। इस साल इसको लेकर नर्स या उपनाम कहें सिस्टर को विशेष रूप से याद किया जाएगा। क्योंकि आज पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इससे लडऩे में इनकी और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी भूमिका है। स्वास्थ्य के प्रति नर्सों का योगदान कम नहीं है। नर्सिंग दुनिया का सबसे ज्यादा सेवामयी पेशा है। क्योंकि वह स्नेह और दुलार से रोगी की देखभाल करती है। विश्वभर में “अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस” प्रतिवर्ष 12 मई को नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली ‘फ्लोरेंस नाइटइंगेल’ के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। यह दिवस लोगों के स्वास्थ्य के प्रति नर्सों के योगदान का प्रतीक है। इस दिवस का विषय यह दर्शाता है, कि हमारी चिकित्सा प्रणाली के लचीलेपन की सहजता को मज़बूत बनाने में नर्सिस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिस प्रकार एक मां अपने बीमार बच्चे की देखभाल करती है ठीक उसी प्रकार नर्स मां के रूप में काम करती है। बस फर्क इतना है कि उन्हें मां की जगह सिस्टर कहने का प्रचलन है। कोरोना के खिलाफ जंग में नर्सिंग कर्मचारी मानव सेवा के जज्बे से इस महामारी को हराने में लगे हैं। खुद की जान जोखिम में डालकर बीमारों की जिंदगी बचाने में लगे हैं। इस अवसर पर मचांदुर सरपंच दिलीप कुमार साहू, उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू, पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम,प्रधान आरक्षक नोहर सिंह आर्य ,पंच प्रवीण कुमार यदु ,कुंती यदु, सीमा देवांगन,नरेश यदु ,मनोज राजपूत,आरक्षक जय प्रकाश साहू,उमाकांत वर्मा, हेमन्त देशमुख,महेंद्र साहू ,अमित गुप्ता ,पवन साहू ,स्टाप नर्स रीता कुमारी, हेम पुष्पा, शैल गोस्वामी, निकेश्वरी कुर्रे,सहित ग्रामीणजन जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें
