पाटन ब्लाक शिक्षा विभाग ने शिक्षा के साथ स्वास्थ्य की ओर भी बढ़ाया एक कदम… कोरोना की लड़ाई में सहयोग हेतु सामने आया शिक्षा विभाग


पाटन ।विकासखण्ड पाटन के कोरोना से आकस्मिक निधन हुए साथियो की याद में शिक्षा विभाग द्वारा प्री कोविड सेंटर के रूप में गाडाडीह में मरीजो के लिए 5 ऑक्सीजन सिलेंडर, 10 बेड, ऑक्सी मीटर,वाटर फिल्टर खरीद कर हॉस्पिटल को प्रदान किया।इसके लिए पूरे विकासखण्ड के 1700 प्राचार्यो,संकुल समन्वयको एवम शिक्षको द्वारा स्वेच्छा से राशि के रूप में दान करने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले द्वारा प्रयास किया गया। पूरे प्राचार्य एवम संकुल समन्वयक के प्रयास से लगभग ढाई लाख रुपये की राशि एकत्रित की गई।उक्त राशि को स्वास्थ्य विभाग को सौपा गया । कोविड सेंटर का विधिवत उदघाटन माननीय आशीष वर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री , अशोक साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष ,माननीय कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे,एस डी एम विपुल गुप्ता ,बी एम ओ आशीष शर्मा ,जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संकुल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले, संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर, ललित कुमार बिजौरा,मोहित शर्मा, अभय जायसवाल दुर्ग,गोपेन्द्र चन्द्राकर प्राचार्य जे पी पांडेय,के के आडिल,जे एस धीर, बी के गौन सहित शिक्षकगण उपस्थित रहें।निश्चित ही जहाँ चाह है वही राह है कहावत को चरितार्थ करते हुए विकासखण्ड के पूरे शिक्षको ने स्वेक्षिक राशि का आर्थिक सहयोग कर ये कार्य कर दिखाया। पूरे शिक्षको को व्हाटशॉप के माध्यम से राशि देने की अपील की गई।शिक्षको ने भी इस नेक कार्य मे बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया जिसके परिणाम स्वरूप ढाई लाख रुपये की राशि एकत्रित कर ली जो एक मिसाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *