कृषि विज्ञान केंद्र और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा डिजिटल माध्यम से मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की दी जानकारी

राजनांदगांव -मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन (एसएचएम) से संबंधित मिशन हस्तक्षेप का कार्यान्वयन मृदा उर्वरता में सुधार करने तथा किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ देने के लिए मृदा सुदृढ़ीकरण हेतु सहायता देना एवं उर्वरक जांच सुविधा तथा किसानों के लिए मृदा जांच आधारित सिफारिश करना। इस कथ्य द्वारा रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से ESAF और हिंदुस्तान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के किसान से सीधे कृषि विशेषज्ञ से जुड़कर मिट्टी से संबंधित सूचनाओं कृषको को साझा गया | राजनांदगांव जिले मे खरीप फसल मुख्य रूप से कृषकों की आमदनी का सहारा है इसके लिए अभी से मिट्टी के गुणों, पोषक तत्वों से जुड़ी जानकारी मृदा नमूना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड इत्यादि के बारे में चर्चा की साथ ही इस महामारी के कारण किसानों को अपने खेत से कैसे नमूना लेना है इसके बारे में विस्तृत ढंग से किसानो को बताया गया।
किसान अपने घर में सुरक्षित रहकर मिट्टी से सबंधित जानकारी प्राप्त की।
कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी राजनांदगांव से डॉक्टर बी. एस. राजपूत ने चर्चा करते हुए कहा कि किसान भाई अभी कोरोना महामारी के चलते कोई भी शिविर नही कर पा रहे है इसको ध्यान मे रखते हुए कृषकों मिट्टी की पोषक तत्वों, NPK, मृदा PH, मृदा उर्वरता, तथा मिट्टी के गुणों की विशेषता के विषय मे चर्चा की गई साथ ही मिट्टी के नमूने कैसे लिए जाए, किस स्थान से एकत्र किया जावे, कितनी गहराई तक का लिया जावे इस विषय मे पूर्ण रूप से जनकारी दी गई।
किसानो को सलाह दी गई की अभी मिट्टी जाॅच के लिए उपयुक्त समय है आप अपने जमीन से मिट्टी का नमुना लेकर उसे अपने पास रखे जैसे ही लॉक डाउन समाप्त होगा आप इसे ग्रामीण कृषि विषतार अधिकारी या कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से निशुल्क जाॅच कराने के लिए दे सकते है।
साथ ही मिथलेश साहू ने रिलायंस फाऊंडेशन द्वारा किसानो को संचार माध्यम से विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *