नेता प्रतिपक्ष ने ज़रूरत मंद गरीब परिवारों को राशन सामग्री एवं सर्जिकल मास्क का वितरण किया, कहा नर सेवा नारायण सेवा के समान है

कोरोना वैश्विक महामारी के बीच आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में पार्षद एवं निगम में नेता प्रतिपक्ष ने ज़रूरत मंद गरीब परिवारों को राशन सामग्री एवं सर्जिकल मास्क का वितरण किया !
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री किरण देव ने लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा टीका लगाने , घर पर रहने एवं मास्क लगाने प्रेरित किया !
उन्होंने कहा कि आज ऐसे विषम अवसर पर भाजपा पार्षददल नेताप्रतिपक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डों में रहने वाले गरीब परिवारों की मदद करने हेतु प्रयासरत है !
वार्ड में विशेषरूप से उपस्थित पूर्व वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्रीनिवास मद्दीने कहा की सेवा कार्य में भाजपा के पार्षद पूरी तन्मयता के साथ प्रत्येक वार्ड में दिखाई पड़ रहे हैं और इस वार्ड का तो इतिहास इस मामले में शुरू से ही बहुत अच्छा रहा है !उन्होंने कहा आज प्रत्येक आदमी को अनुशासित रहने की आवश्यकता है !
वार्ड पार्षद संजय पाण्डेय ने बताया कि केन्द्र सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति 10 किलो चावल गरीब परिवारों को नि:शुल्क प्रदान किया है ,इस राशन कीट में मास्क,खाने पीने तथा नित्य कर्म की लगभग सभी सामग्री रखने का प्रयास किया गया है ! वास्तव में नर सेवा ही नारायण सेवा है !
इस दौरान भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष द्वय श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रजनीश पानीग्रही,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा,कमल पटवा,शशिनाथ पाठक,लक्ष्मण झा, पंकज आचार्य,रिंकू शर्मा , शिरीष मिश्रा वार्ड के अरुण नेताम, बुधराम कश्यप,अजय बेसरा,मंटू साहू,सावन नाग सुबरधन बघेल आदि कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सामग्री प्रदाय करने में मदद की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *