पाटन।कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी प्रभावित हो रहे हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। जिससे कोरोना के खिलाफ जंग में मदद मिलती हैं।कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ होकर news24carate के अपना अनुभव साझा किए।
पाटन क्षेत्र के ग्राम महुदा निवासी भागवत पटेल कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे,होम आइसोलेशन में रहकर अपना कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा था,भागवत पटेल ने बताया कि सर्वप्रथम मुझे सर्दी खांसी बुखार आया तो मै गांव में स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज करा रहा था,दो-तीन दिन तक देखा तो कोई समझ नहीं आया फिर कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया। 28 अप्रैल को मैने कोरोना टेस्ट कराया तो मेरा रिपोर्ट पॉजिटिव आया, फिर मैंने होम आइसोलेशन में रहने की निर्णय लिया। भागवत पटेल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे जरूरी है अपना आत्मविश्वास और परिवार और मित्रों के साथ। परिवार व मित्रों द्वारा मेरा मनोबल बढ़ाया जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। इसलिए जब कोई व्यक्ति संक्रमित हो तो उसके परिवार व मित्रों को डरना नहीं चाहिए बल्कि मरीज की हौसला अफजाई करनी चाहिए ,जिससे जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलती है।
जांच कराने में बिल्कुल देरी न करें:- कोरोना के खिलाफ जंग जीते भागवत पटेल ने कहा की कोरोना संक्रमण के बाद मुझे अनुभव हुआ कि कोराना जांच कराने में बिल्कुल भी देरी ना करें शुरुआत दिनों में जब मुझे सर्दी,खांसी, बुखार आया तो मैंने हल्के में लेकर झोलाझाप डॉक्टर से इलाज करा रहा था, इलाज में सुधार ना होने पर ग्राम के ही डॉक्टर साहब ने खुद मुझे कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी, फिर मैं टेस्ट कराया जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव है फिर डॉक्टरों की सलाह पर नियमित रूप से दवाइयों का सेवन किया। इसलिए कोरोना जांच कराने में देरी ना करें लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना टेस्ट कराएं,रिपोर्ट जो भी हो चाहे नेगेटिव आय,या पाँजिटिव आए उसके हिसाब से आपको दवाई दिया जाएगा,नहीं तो देरी करने पर कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है जितनी जल्दी जांच होगा उतनी जल्दी बीमारी का पता चलेगा आपका उपचार भी उतनी ही जल्दी शुरू होगा।मैने 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहकर डाँक्टर की सलाह पर नियमित रुप परहेज किया,तब कहीं जाकर पुरी तरह से स्वस्थ हुआ हूं।
सफलता की कहानी कोरोना योद्धा की जुबानी: भागवत पटेल ने चिकित्सकों की सलाह,घर-परिवार और मित्रों ने मनोबल बढा़या,जिसके कारण कोरोना से जंग जीता
