गरियाबंद। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि 21 मई से कृषकों को खरीफ फसल वर्ष 2020 की प्रथम किस्त दिये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की इस भंयकर त्रासदी में कृषकों को मिलने वाले बोनस किसानों के लिए वरदान साबित होगा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सही समय पर लाखों कृषकों को इनके हक की जमा पुंजी को संकट के समय सहायता बनाकर देने का निर्णय लेकर किसानों को जरूरत के समय सहायता प्रदान की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने आगे कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के साथ संकट मोचक बनकर मुख्यमंत्री हमेशा खडे नजर आते है। सरकार बनते ही पहली फैसलों किसानों का कर्जा माफ उसके बाद किसानो को प्रति क्विंटल 2500 रूपये धान की कीमत जैसे अहम फेसले लेकर यह दिया भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है।श्रीमती ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ सरकार इस बार सबसे ज्यादा 92 लाख मिटिक टन धान की खरीदी की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान की कीमत 2500 रुपये दिए जा रहे है जो किसानों को ना मिले इसके लिये केन्द्र सरकार ने बार – बार अड़ंगा डालने की कोशिश किये। लेकिन भुपेश सरकार ने यह ठान लिया था कि किसानों को 2500 प्रति क्विंटल की राशि जरूर देेंगे। इसी वजह से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत करते हुए समर्थन मूल्य से उपर राशि देने का फैसला किया।
