कोविड की इस संक्रमण काल में वैक्सीन हमारी सुरक्षा कवच-खेमीन साहू

पाटन। ब्लाक के ग्राम पंचायत सेेलूद सरपंच श्रीमती खेमीन खेमलाल साहू ने आज सेलूद स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंच कर 18+ कैटेगरी में कोविड वैक्सीन की पहली टीका लगवाई और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने ने कहा केन्द्र सरकार और स्वास्थ्य अमला हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है । कोविड की इस संक्रमण काल में वैक्सीन हमारी सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है।जिन स्थानों पर टीकाकरण हो चुका है वहां अच्छे परिणाम देखने को मिल रहा है। लेकिन कुछ क्षेत्र मेंं टीका को लेकर फैलाई जा रही डर के कारन लोगो मे भय फैलीं हुए है,उन भय को दरकिनार कर हमें अपनी स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। भारत में बनी यह वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है,सभी लोगो जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाना चाहिए ताकि देेेश कोरोना मुक्त हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *