पाटन। एक मई से कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण प्रारंभ हो रहा है, जिसमें 18 वर्ष के आयु वर्ग को टीकाकरण की अनुमति दिया है।
तहसील साहू संघ पाटन युवा प्रकोष्ठ संयोजक एवं पूर्व जनपद सदस्य रोहित साहू ने आज कोविड-19 का पहला टीका लगवाया। उन्होंने 18 साल के ऊपर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का आह्वान करते हुए कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। वैश्विक महामारी के इस विकट परिस्थितियों में देश और राज्यों में महामारी ने एक बार फिर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन एकदम सुरक्षित है, किसी भी भ्रांति ,अफवाहो से बचते हुए, सभी लोग निकटतम टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर खुद और अपने परिजनों को टीका लगवाएं।जब आप सुरक्षित रहेंगे तब, आपका परिवार, गांव, समाज, जिला और प्रदेश सुरक्षित रहेगा।हमें कोरोना महामारी की लड़ाई में शासन प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए और कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ पायँगे और तभी कोरोना हारेगा, छत्तीसगढ़ जीतेगा।
