राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम क़िस्त 21 मई को होगी जारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार – अशोक साहू

पाटन। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले जो वादा किया था। उसे लगातार पूरा करते हुए जनहित में कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम क़िस्त जारी करने की घोषणा कर दी है।

दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों की आय दुगुनी, तिगुनी और जितना ज्यादा हो सके करने के लिए सदैव कार्यरत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो वादा प्रदेश के किसानों से किया था। उसे पूरा भी किया है। केंद्र सरकार लाख रोकने की कोशिश की मगर किसान पुत्र को रोक नहीं पाए और किसानों का कर्जा माफ हुआ और 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी हुई।

21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जयंती के अवसर पर राजीव गांधी न्याय योजना की प्रथम क़िस्त प्रदेश के किसान भाइयों को प्राप्त होगा। लॉकडाउन और संकट के इस घड़ी में न्याय योजना की यह राशि किसान भाइयों के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मिल का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के बाद प्रदेश के किसान भाइयों में उत्साह है। इस घोषणा के लिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष साहू ने आगे भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा केंद्र सरकार के किसानों का आय दुगुना करने का वादा केवल जुमला है। केंद्र सरकार खाद, उर्वरकों व कीटनाशकों सहित पेट्रोल डीजल के दामों में मनमानी वृद्धि कर रही है। केंद्र सरकार के करनी और कथनी में अंतर हमेशा से जगजाहिर है। केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार से सिख लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *