दुर्ग जिले की लिये आज राहत भरी खबर रही 24 घण्टे में 300 से कम मरीज मिले

दुर्ग।जिला दुर्ग में आज 294 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है वही इलाज के दौरान विभिन्न अस्पतालों में 13 मरीजों की मौत हुई है ।  जिले में कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन के कारण स्थिति में सुधार हो रहा है आज जिले से 2729 सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से 294 मैं संक्रमित मरीज मिले हैं।जबकि 533 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। वहीं विभिन्र अस्पतालों में इलाज के दौरान 13 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। नए मरीजों के मिलने की अपेक्षाकृत मरीजों के मिलने का अनुपात ज्यादा होने के कारण अब जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में बेड उपलब्ध है अब किसी भी मरीज को लौटना नहीं पडेगा। जिले के नागरिकों को संयम रखते हुए आने वाले दिनों में भी घर पर ही ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए । बाहर निकलने पर आवश्यक रूप से मास्क का प्रयोग करें और भीड भरे क्षेत्र में जाने से बचे। तभी कोरोना महामारी से निपटा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *