प्रदीप ताम्रकर,,,
धमधा– समाज प्रदेश और देश की खुशहाली एवं वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए हैहयवंशीय ताम्रकार क्षत्रिय समाज व समाज कल्याण समिति तमेर पारा द्वारा समाज के सहयोग से तीन दिवसीय दुर्गा सप्तशती का पाठ हवन पूजन यज्ञ का आयोजन किया गया है यह आयोजन सोमवार 10 मई से शुभारंभ होगा जो बुधवार 12 मई को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा यह कार्यक्रम शीतला मंदिर में पंडित शत्रुहन प्रसाद जोशी के सानिध्य में संपन्न होगा
